उत्तराखंड क्राइम

बारिश का कहर: यमुनोत्री हाईवे का 100 मीटर हिस्सा बहा, चारधाम यात्रा प्रभावित

Spread the love

#बारिश का कहर: यमुनोत्री हाईवे का 100 मीटर हिस्सा बहा, चारधाम यात्रा प्रभावित

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

#बारिश से चारधाम यात्रा पर संकट, यमुनोत्री हाईवे धंसा, गंगोत्री मार्ग भी कई घंटे रहा बंद

 

 

 

उत्तरकाशी में लगातार हो रही बारिश चारधाम यात्रा के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी के पास करीब 100 मीटर सड़क बह जाने से यात्रा प्रभावित हो गई। सड़क धंसने के कारण आसपास का लगभग एक किलोमीटर हिस्सा भी प्रभावित हुआ, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, समयबद्ध कार्यों पर मुख्य सचिव का जोर

 

 

 

लगातार बारिश के चलते पहाड़ियों से मलबा और भारी बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीमें मौके पर राहत और बहाली कार्य में जुटी हैं, लेकिन खराब मौसम कार्य में बाधा बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का दोहराया संकल्प

 

 

 

इधर, गंगोत्री हाईवे पर नगुण क्षेत्र में भी भूस्खलन के कारण दिनभर यातायात ठप रहा। देर शाम मलबा हटाकर मार्ग खोला गया, जबकि स्याना चट्टी में दोबारा चट्टानें गिरने से कुछ समय के लिए आवाजाही फिर रोकनी पड़ी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने यातायात बहाल कराया।
लगातार खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और यात्रा पर निकलने से पहले सड़क की ताज़ा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हुड़दंगियों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 55 लोगों पर कार्रवाई