#ऑपरेशन मर्यादा’ का सख्त असर, लक्ष्मणझूला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले 8 लोगों पर की कार्रवाई
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
ऋषिकेश। जनपद में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के तहत लक्ष्मणझूला पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 05 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख पर्यटक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, अशोभनीय और अमर्यादित आचरण कर सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले 08 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की और भविष्य में ऐसी गतिविधियां दोबारा न करने की कड़ी चेतावनी दी।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अभद्रता, अनुशासनहीनता और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के तहत आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।





