उत्तराखंड रामनगर सियासत

करणी सेना ने सरकार को दिया 25 दिन का समय, गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग

Spread the love

करणी सेना ने सरकार को दिया 25 दिन का समय, गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग, करणी सेना ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

 

 

रामनगर। करणी सेना उत्तराखंड ने शुक्रवार को रामनगर तहसील में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुनील चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर उत्तराखंड में गौ माता को “राज्य माता” घोषित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  श्रेष्ठ उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूती देगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण: धामी

 

 

 

 

ज्ञापन में कहा गया कि सनातन परंपरा में गाय को पूजनीय माना जाता है और उसे माता का दर्जा प्राप्त है। संगठन का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को देखते हुए गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए तथा गौ माता को राज्य माता घोषित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

 

 

 

करणी सेना ने दावा किया कि “गौ सम्मान अभियान” के तहत नैनीताल जिले में अब तक लगभग पांच लाख हस्ताक्षर एकत्र किए जा चुके हैं। संगठन के अनुसार, 27 जुलाई को पूरे उत्तराखंड से 50 लाख हस्ताक्षरों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 25 दिनों के भीतर इस मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 1 अगस्त को हल्द्वानी से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड, सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन को और मजबूत करने के दिए निर्देश