मुख्यमंत्री ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, जनसेवा का दिलाया संकल्प

मुख्यमंत्री ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, जनसेवा का दिलाया संकल्प

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

 

 

 

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के विश्वास, अपेक्षाओं और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी कार्यशैली, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण से होगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के लिए करीब डेढ़ लाख आवेदन प्राप्त हुए थे और 71 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से केवल 182 का चयन हुआ। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों की सफलता को उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पद का उद्देश्य शासन करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। अधिकारियों को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचाना चाहिए। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सरकारी कार्यालयों में सम्मान और समयबद्ध समाधान मिलना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके चलते युवाओं का सरकारी भर्ती परीक्षाओं पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने बताया कि बीते साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  आईजी कुमाऊँ रेंज ने की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग में गुणवत्ता बढ़ाने के दिए निर्देश*

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से संविधान, कानून और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ईमानदारी से कार्य करने वाले प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के साथ राज्य सरकार पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी।

karki
inder