उत्तराखंड को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, गदरपुर पहुंचे सीएम धामी।

उत्तराखंड को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, गदरपुर पहुंचे सीएम धामी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

गदरपुर। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधों, आवागमन, आवास और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां तय मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और देश-विदेश से आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर CM धामी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

 

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं और राज्य की प्राकृतिक परिस्थितियां जल क्रीड़ा, पर्वतीय खेलों तथा एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बेहद अनुकूल हैं। सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक खेल अवसंरचना के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने जलागम विभाग मे चल रहे विकाश कार्यों की करी समीक्षा बैठक अधिकारियो को दिये तय समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। इसके लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ बड़े खेल आयोजनों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और वैश्विक मंच पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पर्यटन, स्थानीय व्यवसाय, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलती है। इससे उत्तराखंड की पहचान साहसिक पर्यटन और खेल राज्य के रूप में और अधिक मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ईदुल-मिलादनवी को लेकर पुलिस मुस्तैद, शांति व्यवस्था पर विशेष निगरानी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि यह आयोजन उत्तराखंड की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और आतिथ्य का उदाहरण बन सके।

इस अवसर पर विधायक Arvind Pandey सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

karki
inder