उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

एक्शन मोड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

Spread the love

एक्शन मोड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

भवाली। आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत भवाली में मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर एक मेडिकल स्टोर का क्रय-विक्रय रोक दिया गया, जबकि चार मेडिकल स्टोर संचालकों को चार दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कार्लीगाड़ में राहत, पुनर्वास एवं संरक्षण कार्य युद्धस्तर पर संचालित

 

 

 

 

यह कार्रवाई अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, औषधि निरीक्षक अर्चना तथा अन्य अधिकारी शामिल रहे।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  आजीविका की नई तस्वीर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते स्वरोजगार मॉडल का स्थलीय मूल्यांकन

संयुक्त टीम ने भवाली क्षेत्र के नौ मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर एक्सपायर्ड दवाइयों, रिकॉर्ड संधारण, कैश मेमो, दवा भंडारण व्यवस्था और अन्य आवश्यक मानकों की जांच की। जांच के दौरान कुछ दुकानों में नियमों के पालन में खामियां पाई गईं, जिसके बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे सभी ग्राहकों को अनिवार्य रूप से बिल उपलब्ध कराएं, एक्सपायर्ड दवाइयों के लिए अलग लेबलयुक्त बॉक्स रखें, कैश मेमो का नियमित संधारण करें, मेडिकल स्टोर में साफ-सफाई बनाए रखें तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से मिले राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, शिक्षा और संस्कृति पर हुई अहम चर्चा

 

 

 

अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य दवा कारोबार में पारदर्शिता लाना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य हितों की रक्षा करना है। भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।