उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

मां के नाम एक पेड़: कॉर्बेट में पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान शुरू।

Spread the love

मां के नाम एक पेड़: कॉर्बेट में पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान शुरू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

**रामनगर।** विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के तहत इस वर्ष **”एक पेड़ मां के नाम”** अभियान को प्राथमिकता दी गई है, जिसके अंतर्गत कॉर्बेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने कार्यस्थलों और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन का आयोजन

 

 

 

 

कॉर्बेट प्रशासन के अनुसार पर्यावरण सप्ताह के दौरान मुख्यालय, वन चौकियों, कार्यालय परिसरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। विशेष रूप से वन चौकियों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें फलदार वृक्षों को भी शामिल किया गया है ताकि जैव विविधता को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ वन्यजीवों को भी लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीकर हंगामा कर रहे स्कॉर्पियो चालक पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार।

 

 

 

 

कॉर्बेट आने वाले पर्यटकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्हें पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा कालागढ़ स्थित प्रशिक्षण केंद्र में पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  कानून के शिकंजे में आया फरार आरोपी, ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई गिरफ्तारी

 

 

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में **1 जून से 15 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा** भी मनाया जा रहा है। इस दौरान स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

 

 

 

वन विभाग का मानना है कि इस तरह के अभियानों से न केवल पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि आमजन और पर्यटकों की सहभागिता से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी।