उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

हरिद्वार में चल रहे सड़क और सीवरेज कामों का जिलाधिकारी ने देर रात किया औचक निरीक्षण

Spread the love

हरिद्वार में चल रहे सड़क और सीवरेज कामों का जिलाधिकारी ने देर रात किया औचक निरीक्षण

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

: देवभूमि हरिद्वार में कावड़ मेला शुरू होने में एक महीना बाकी है और मुख्य हरिद्वार में चल रहे सीवरेज और सड़क निर्माण के कामों की सुस्त रफ्तार से सुगम कावड़ यात्रा को पलीता लग सकता है। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने पहले भी चिंता जताई थी। इसी के चलते आज देर रात जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने सीवरेज और सड़क निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इन कामों में तेजी लाने और यातायात सुचारू रखने के सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनेगा कुमाऊँ का मीडिया हब, ₹6.75 करोड़ के अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का सीएम धामी ने किया शिलान्यास

 

 

 

 

– जिलाधिकारी मयूर दीक्षित अपर रोड पर चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों की रफ्तार परखने के लिए देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार और कार्यदाई संस्था को याद दिलाया कि सभी काम 15 जून तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएँ। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तो वहीं ब्रह्मपुरी में खोदी गई सड़क के मरम्मत कार्यों के लिए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ जल्द काम पूरा करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स में बेड नहीं मिला, रास्ते में गई जान! रेफरल सिस्टम पर सवाल

 

 

 

 

साथ ही सड़क किनारे पड़े मलबे और निर्माण सामग्री तुरंत हटाने और किसी भी तरह के अतिक्रमण को भी समाप्त कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में चार धाम यात्रा चरम पर है और जुलाई के अंत में कांवड़ मेला शुरू होने की तैयारी है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुगम आवागमन व व्यवस्थित यातायात के लिए ये कार्य समय पर पूरे होना आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पश्चिमी वन प्रभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।