उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

नशा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, दो अलग-अलग कार्रवाई में तस्कर दबोचे गए

Spread the love

 

नशा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, दो अलग-अलग कार्रवाई में तस्कर दबोचे गए

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस की दोहरी कार्रवाई

स्मैक तस्कर और कच्ची शराब तस्कर गिरफ्तार

संक्षिप्त विवरण –

डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में अलग-अलग मामलों में निम्न थानों द्वारा कार्रवाई की गई।

 

 

 

 

1- दिनांक 31.05.2026 को श्री दिनेश चन्द्र फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0नि0 मोनी टम्टा, कानि0 दिलशाद अहमद, कानि0 सुनील कुमार एवं कानि0 मो0 यासीन द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मो0 दानिश अंसारी पुत्र मो0 तौफीक अंसारी निवासी पानी की टंकी के पास, मालिक का बगीचा, इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 34 वर्ष को 8.33 ग्राम स्मैक के साथ चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया कोतवाली बनभूलपुरा में FIR No. 90/2026 धारा 8/21/60 NDPS Act पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
1- FIR No. 37/2026 धारा 8/21/60 NDPS Act
2- FIR No. 371/2023 धारा 8/21/60 NDPS Act

यह भी पढ़ें 👉  12 बोर के अवैध देशी तमंचा व एक अदद कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

 

 

2- लालकुआं पुलिस द्वारा 34 पाउच कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 31.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह राणा, कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0नि0 गौरव जोशी (चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता), कानि0 वीरेन्द्र सिंह एवं कानि0 दयाल नाथ द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति, गश्त एवं रोकथाम जुर्म-जरायम के दौरान अभियुक्त अमित कश्यप पुत्र सुनील कश्यप निवासी 02 किलोमीटर फील्ड के पास, बिंदुखत्ता लालकुआं को सुभाष नगर बैरियर के सामने रेलवे क्रॉसिंग के पास खाली ग्राउंड से एक प्लास्टिक कट्टे में 34 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त अमित कश्यप द्वारा बताया गया कि सचिन कठैत निवासी डेयरी के पास, बाजपुर चौराहा, बिंदुखत्ता द्वारा उससे शराब बिकवाई जाती है, जिसके एवज में उसे प्रतिदिन ₹1000/- दिए जाते हैं। सचिन कठैत के विरुद्ध भी धारा 60/69(बी) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में FIR No. 80/2026 धारा 60/69(बी) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मौत का रिसोर्ट! स्विमिंग पूल की लापरवाही ने निगल ली 4 साल की मासूम की जिंदगी मौज-मस्ती के नाम पर चल रहा था मौत का खेल?