उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

हल्द्वानी के नशामुक्ति केन्द्र में मिली अनियमितताएं, संयुक्त निरीक्षण में खुली खामियां

Spread the love

हल्द्वानी के नशामुक्ति केन्द्र में मिली अनियमितताएं, संयुक्त निरीक्षण में खुली खामियां

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

आज दिनांक 30 मई, 2026 को उप जिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में साईं कृपा ट्रस्ट द्वारा संचालित नशामुक्ति केन्द्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में क्षेत्राधिकारी (CO), एसीएमओ नैनीताल तथा औषधि निरीक्षक सम्मिलित रहे।
निरीक्षण के दौरान केन्द्र में उपलब्ध अभिलेखों, लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों, आधारभूत सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि संस्थान के पास नियमित लाइसेंस उपलब्ध नहीं है तथा केन्द्र वर्तमान में प्रोविजनल लाइसेंस के आधार पर संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त केन्द्र में कार्यरत 05 कार्मिकों का पुलिस सत्यापन भी पूर्ण नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP NAINITAL के कड़े रुख में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा ⚡ 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

 

 

 

संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा केन्द्र में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया, जिसमें विभिन्न कमियां परिलक्षित हुईं। निरीक्षण के दौरान संस्थान प्रबंधन को उक्त कमियों को निर्धारित समयावधि में दूर करने तथा आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास से बनेगा विकसित भारत: मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

 

उप जिलाधिकारी ने कहा कि नशामुक्ति केन्द्रों का संचालन शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप होना आवश्यक है। उपचाररत व्यक्तियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पहुंचे मुख्यमंत्री ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी के निधन पर जताया शोक

 

 

 

 

संयुक्त निरीक्षण के आधार पर तैयार की गई विस्तृत जांच आख्या आवश्यक कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी महोदय, नैनीताल को प्रेषित की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा जनहित में ऐसे संस्थानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता रहेगा, जिससे नशामुक्ति केन्द्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।