उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

सडीएम, सीओ और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

Spread the love

 

सडीएम, सीओ और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

आज दिनांक 30 मई, 2026 को उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी एवं औषधि/ चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सुशीला तिवारी चिकित्सालय के निकट स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। शुभ मेडिकल स्टोर एवं रेहमान मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन, कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

रेहमान मेडिकल स्टोर में प्रिस्क्रिप्शन फाइल/रजिस्टर उपलब्ध नहीं पाया गया, सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं थे तथा आवश्यक अभिलेख अपूर्ण पाए गए।

 

 

 

 

इसके अतिरिक्त निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट भी उपस्थित नहीं पाया गया। जिसके क्रम में तत्काल ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मौक़े पर ही प्रतिष्ठान के औषधि क्रय विक्रय पर रोक लगायी गई ।
संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा दोनों प्रतिष्ठानों में औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, नियंत्रित औषधियों के रख-रखाव, लाइसेंस संबंधी अभिलेखों एवं औषधि विक्रय से संबंधित प्रावधानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए निर्धारित समयावधि में समस्त अभिलेख अद्यतन करने एवं कमियों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया मंदिर समिति पर करणी सेना का बड़ा विस्फोट, SDM से कब्जा हटाने की मांग

 

 

 

 

 

 

मौके पर संबंधित को निर्देशित किया गया की आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। औषधियों का विक्रय केवल निर्धारित मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाना आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *40 दशकों से भी पुरानी परंपरा आपसी प्रेम और विश्वास से बदली, CM धामी की अपील का दिखा असर* *मुस्लिम समाज ने दिखाई जिम्मेदारी व एकता, मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा की नमाज़* *SSP मंजूनाथ टीसी की रणनीति और संवाद नीति से जिलेभर में बना सौहार्दपूर्ण माहौल*