उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर में मौत का रिसोर्ट! स्विमिंग पूल की लापरवाही ने निगल ली 4 साल की मासूम की जिंदगी मौज-मस्ती के नाम पर चल रहा था मौत का खेल?

Spread the love

रामनगर में मौत का रिसोर्ट! स्विमिंग पूल की लापरवाही ने निगल ली 4 साल की मासूम की जिंदगी
मौज-मस्ती के नाम पर चल रहा था मौत का खेल?

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

सुरक्षा इंतजाम नदारद, रिसोर्ट प्रबंधन कटघरे में
रामनगर के सांवाल्दें क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। जिस स्विमिंग पूल में पर्यटक सुकून और मस्ती के लिए पहुंचते हैं, वहीं एक 4 साल की मासूम बच्ची की जिंदगी खत्म हो गई। इस हादसे के बाद रिसोर्ट प्रबंधन की लापरवाही पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
दिल्ली से परिवार के साथ घूमने आए पर्यटक अपनी छुट्टियां मनाने रिसोर्ट पहुंचे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी मासूम बेटी की आखिरी यात्रा बन जाएगा। बताया जा रहा है कि बच्ची पूल में नहा रही थी, तभी वह गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते हादसा हो गया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रिसोर्ट में सुरक्षा के नाम पर क्या था? ना कोई लाइफगार्ड, ना कोई अलर्ट सिस्टम, ना बच्चों के लिए अलग सुरक्षा इंतजाम! आखिर इतनी बड़ी लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई रिसोर्ट सिर्फ पैसे कमाने के लिए नियमों को ताक पर रख रहे हैं। पर्यटकों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। यदि पूल के पास प्रशिक्षित स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था होती तो शायद मासूम की जान बच सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनेगा कुमाऊँ का मीडिया हब, ₹6.75 करोड़ के अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का सीएम धामी ने किया शिलान्यास

 

 

 

घटना के बाद अस्पताल में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पूरे इलाके में इस दर्दनाक हादसे को लेकर आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से रिसोर्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि रिसोर्ट प्रबंधन ने सुरक्षा मानकों का पालन किया था या नहीं। इस हादसे ने रामनगर के रिसोर्टों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  DFO प्रकाश आर्या के खिलाफ सड़क पर उतरे खनन कारोबारी