उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके

जंगल में खामोश दस्तक… वन गुर्जरों के डेरों तक पहुंची वन विभाग की सख्त निगरानी!”

Spread the love

#जंगल में खामोश दस्तक… वन गुर्जरों के डेरों तक पहुंची वन विभाग की सख्त निगरानी!”

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग में वन विभाग का एंटी पोचिंग अभियान दूसरे दिन और भी तेज हो गया। श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर के निर्देश पर दक्षिणी जसपुर रेंज में वन गुर्जरों के डेरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
वन विभाग की टीम ने डेरों में पहुंचकर घरेलू सामान, संदूक, कमरों और अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। जंगल के भीतर हर गतिविधि पर नजर रखते हुए टीम ने अवैध शिकार, संदिग्ध गतिविधियों और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों पर शिकंजा कसने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ऋषिकेश में भव्य सेवा पखवाड़ा आयोजित

 

 

 

अभियान का मुख्य उद्देश्य जंगलों को अवैध गतिविधियों से सुरक्षित रखना, वन्यजीवों की रक्षा करना और बढ़ती गर्मी के बीच जंगलों को आग की घटनाओं से बचाना है। विभाग की इस कार्रवाई से जंगल क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।