उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

अपराधियों के छिपने के ठिकानों तक पहुंची पुलिस, दो वारंटी गिरफ्तार

Spread the love

अपराधियों के छिपने के ठिकानों तक पहुंची पुलिस, दो वारंटी गिरफ्तार

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। जनपद में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए दो लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  21 जून NEET पुनर्परीक्षा और 14 जून UKSSSC परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के दिशा-निर्देशन में तल्लीताल और भीमताल पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

काशीपुर से दबोचा गया लंबे समय से फरार वारंटी

क्षेत्राधिकारी अंजना नेगी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में तल्लीताल पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने वारंटी मोहम्मद नासिर निवासी अलीखां मोहल्ला, काशीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया।

आरोपी फौजदारी वाद संख्या 1148/2019 और मु0अ0सं0-30/2018 से जुड़े गंभीर धाराओं के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा, कांस्टेबल धर्मेन्द्र साहनी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस

भीमताल पुलिस ने भी दिखाई सख्ती

वहीं दूसरी ओर क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में भीमताल पुलिस ने वारंटी प्रकाश नाथ गोस्वामी को गिरफ्तार किया।

आरोपी देवभूमि इन्कलेव बिठौरिया नंबर-01, थाना मुखानी का निवासी है और उसके खिलाफ भीमताल थाने में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई चल रही थी। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कार्लीगाड़ में राहत, पुनर्वास एवं संरक्षण कार्य युद्धस्तर पर संचालित

“ऑपरेशन प्रहार” से अपराधियों में मचा खौफ

नैनीताल पुलिस का यह अभियान लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी से साफ है कि पुलिस अब किसी भी आरोपी को बख्शने के मूड में नहीं है। SSP मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान अपराधियों के लिए बड़ी चेतावनी बन चुका है।