न्याय गांव-गांव तक पहुंचाने की पहल, ल्वेशाल में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा दिनॉक-17 मई, 2026 दिन रविवार को स्थान-राजकीय इण्टर कॉलेज, ल्वेशाल, नैनीताल समय-प्रातः 11:00 बजे से बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी (न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल एवं कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण) तथा धर्मपत्नी श्रीमति मंजु तिवारी व श्री प्रदीप मणि त्रिपाटी सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल , विशेष कर्तव्य अधिकारी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हर्ष यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय एवं एस पी क्राइम जगदीश चन्द भी उपस्थित रहीं तथा इनके द्वारा आम जानता को विधिक जानकारी भी दी गई ।शिविर में अपर जिला न्यायाधीश कुलदीप शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन किया गया इसके पश्चात मंच संचालन प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट उर्वशी रावत द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, सर्वप्रथम राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेशाल के छात्र छात्रा द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत की प्रस्तुति दी, व राजकीय इंटर कॉलेज मोना द्वारा कुमाऊनी नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई साथी लोक सूचना विभाग द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड विषय पर नुक्कड़ नाटक किया गया,शिविर में छात्र छात्राओं की चित्रकला वह निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और वित्तीय वर्ष 2025- 26 में हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया 21पैरा लीगल वॉलिंटियर को भी सम्मानित किया,जागरूकता शिविर मुख्य अतिथि द्वारा व समाज कल्याण विभाग, सुनिधि विकास संस्था हल्द्वानी, ऑनलाइन संस्था हल्द्वानी,द्वारा दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर,कान की मशीन ,लाठी का वितरण किया गया , व ग्रल्स हु क्राफ्ट द्वारा बच्चो को स्वेटर भी दिये गए. शिविर मे सदस्य सचिव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप मणि त्रिपाठी अपने संबोधन में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में बताया साथ ग्रामीण स्तर पर होने वाले जागरूकता शिवरो के बारे मे बताया वन विलेज वन प्रो बोनो पी एलवी के बारे में भी जानकारी दी तथा मुकदमा मुक्त ग्राम पहल योजना के बारे में भी बताया कि जिस भी ग्राम में मुकदमा नहीं होता है उसे ग्राम को एक आदर्श ग्राम माना जाता है तथा उसे ग्राम को मुकदमा मुक्त ग्राम से सम्मानित भी किया जाता है न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, विशेषकर उन लोगों तक जिनके पास सीमित संसाधन हैं।
उन्होंने कहा कि विधिक सेवा केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं है उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि जागरूकता ही व्यक्ति को सशक्त बनाती है। शिविर के अंत में मुख्य अतिथि व अन्य न्याय गणों द्वारा विद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण किया गया, वह समस्त विभागों द्वारा लगाए गए स्टलों का निरीक्षण किया गया. विभिन्न विभागों द्वारा जनसेवा शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को कानूनी जानकारी, परामर्श एवं सहायता भी प्रदान की गई। शिविर मे बाह्य न्यायालय हल्द्वानी व रामनगर के न्यायधीश गण उप जिलाधिकारी नवाजिश, 25 विभाग के अधिकारी समस्त पीएलवी भी उपस्थित रहे..





