उत्तराखंड क्राइम

हरिद्वार के घोसीयान में तनाव, दो गुटों के बीच पत्थरबाजी से मचा हड़कंप

Spread the love

हरिद्वार के घोसीयान में तनाव, दो गुटों के बीच पत्थरबाजी से मचा हड़कंप

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के घोसीयान में दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद बुधवार को एक बार फिर भड़क उठा। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में आसमानी आफत का LIVE वीडियो, मंगलौर में धमाके के साथ गिरी बिजली

 

 

 

संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “स्कूल नहीं, शॉपिंग मॉल!” निजी स्कूलों की मनमानी पर बड़ा एक्शन।