नैनीताल

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं महिलाएं, आरसेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Spread the love

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं महिलाएं, आरसेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल द्वारा 08-04-2026 से संचालित 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला नैनीताल के 34 महिलाओ ने प्रशिक्षण पूर्ण किया ।
इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि सुश्री प्रियंका गड़िया, जिला सेवायोजन अधिकारी, नैनीताल द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपने कार्य में दक्षता एवं परिपूर्णता लाएँ तथा सीखे गए कौशल को रोजगार में परिवर्तित करें। साथ ही स्वयं स्वरोजगार स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि अपनी रुचि एवं हुनर को हमेशा जीवित रखते हुए आगे बढ़ना भी एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर जनपद में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें 👉  *एसएसपी नैनीताल मन्जुनाथ टीसी ने शातिर सपेरों के काले कारनामों के राज का किया पर्दाफाश* *हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में बहुमूल्य सोने-चॉदी के आभूषणों पर किया था हाथ साफ* *02 मामलों में 03 शातिर चोर गिरफ्तार 25 लाख से अधिक के सोने-चॉदी आभूषण व बर्तन बरामद* *एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत*

 

 

 

 

 

संस्थान के फैकल्टी श्री नरेंद्र सिंह पिलख्वाल द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण पश्चात प्रशिक्षणार्थियों निजी व्यवसाय व आय सृजन गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु संस्थान से 2 वर्ष तक नियमित संपर्क बनाए रखेंगे। इस मौके पर उपस्थित बड़ौदा आरसेटी के फैकल्टी श्री नरेंद्र सिंह पिलख्वाल एवं एफएलसी काउंसलर श्री सुरेश बिष्ट ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का ताबड़तोड़ एक्शन! रामनगर में शराब माफियाओं और हथियारबंद युवकों पर पुलिस का कहर, तीन गिरफ्तार