कानून से भागना नहीं संभव, 4 साल बाद भी गिरफ्त में आया आरोपी
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
थाना हाजा पर दि0 28.05.23 को मा0न्या0 द्वारा वादी शकील पुत्र मौ0 अतीक नि0 मोती मस्जिद के पास खताडी रामनगर की एक किता तहरीर बाबत अभि0गणो द्वारा खुद के साथ मारपीट, गाली गलोज तथा खुद की बहनो के साथ छेड़छाड़ करने का दाखिल किया था जिस आधार पर थाना हाजा पर FIR NO-213/23 धारा 147/323/504 IPC पंजीकृत किया गया था । उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभि0 मौ0 अनस पुत्र मौ0 अतीक निवासी मोती मस्जिद के पास खताड़ी रामनगर जो लगातार 4 साल से रामनगर क्षेत्र से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु मा0न्या0 से अभि0 के विरूद्ध एन0बी0डब्लू0 जारी किए गए थे तथा अभि0 की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभि0 के दिए गए पतो पर दबिशे दी जा रही थी परन्तु अभि0 लगातार फरार चल रहा था अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मामूर किए गए थे ।
जिसके फलस्वरूप दि0 03.05.26 को मुखबिर द्वारा सूचना दी कि अभि0 मौ0 अनस जो पिछले 04 सालो से फरार चल रहा है उक्त अभियुक्त अभी अपने घर पर मौजूद है जिसकी गिरफ्तारी हेतु तत्काल थाना हाजा से उ0नि0 राजकुमारी मय पुलिस कर्मियो के साथ अभि0 के मसकन पर दबिश दी गई तो अभि0 घर पर मौजूद मिला अभि0 को उपरोक्त अभियोग मे तथा मा0न्या0 द्वारा जारी एन0बी0डब्लू0 का हवाला देते हुए गिरफ्तार किया गया । अभि0 को मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।
पुलिस टीम
उ.नि.राजकुमारी
का.संजय सिंह
हो.गा. संजय





