उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

केदारनाथ में भक्तों की भीड़, 3 लाख पार पहुंची चारधाम यात्रा, धामी बोले– संस्कृति सुरक्षित

Spread the love

केदारनाथ में भक्तों की भीड़, 3 लाख पार पहुंची चारधाम यात्रा, धामी बोले– संस्कृति सुरक्षित

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून: 22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार सहित चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे प्रदेश के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  *सावधान! यह नैनीताल पुलिस है: धरने से नहीं डरी खाकी, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज* *महिला और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान का रसूख एक झटके में लालकुआ पुलिस ने किया चकनाचूर* *नैनीताल पुलिस का सख्त सन्देश महिलाओं और बच्चों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं*

सेलाकुई में आयोजित मां भगवती जागरण कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण देश की आस्था और स्वाभिमान की पुनर्स्थापना का ऐतिहासिक क्षण है।

यह भी पढ़ें 👉  *सेवा के साल, सम्मान के पल: एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने यादगार बनाई विदाई* *अपने प्रेरणादाई वक्तव्य, प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर किया सभी का सम्मान*

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और बद्रीनाथ मास्टर प्लान जैसे कार्यों से भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिली है। साथ ही शीतकालीन यात्रा, आदि कैलाश और हेमकुंड रोपवे परियोजनाओं से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  👉 *धर्मांतरण के खेल का THE END— SSP मंजुनाथ टीसी का बड़ा एक्शन* 👉 *फरार आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर भेजा जेल, भीमताल पुलिस- SOG- SIT की बड़ी कामयाबी* 👉 *SSP NAINITAL का लव जिहाद पर जीरो टॉलरेंस, होगी कड़ी कार्यवाही*

उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर और बेहतर कनेक्टिविटी से तीर्थाटन और पर्यटन को बड़ा लाभ मिलेगा। राज्य सरकार विकास और विरासत दोनों को समान प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है।