उत्तराखंड क्राइम रामनगर

फोन पर विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, युवती की हालत नाजुक

Spread the love

👉 फोन पर विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, युवती की हालत नाजुक

 

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

👉 इश्क में तकरार के बाद जहर पीकर गिरी युवती, हालत गंभीर

👉 भवानीगंज में हड़कंप: युवती ने संदिग्ध हालात में खाया जहर

रामनगर के भवानीगंज इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती ने नेशनल हाईवे 309 पर अचानक जहर पी लिया और कुछ ही देर में बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  एकत्रित कचरे को 15 श्रेणियों में बांटा गया, एकत्रित्र कचरे से होगी नगर पंचायत की कमाई

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सभासद प्रतिनिधि जफर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक महिला की मदद से बिना देरी किए युवती को 108 एंबुलेंस के जरिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।
वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती घटना से पहले एक शोरूम के बाहर गई थी, जहां काशीपुर का एक युवक काम करता है। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो घटना से ठीक पहले दोनों के बीच फोन पर कहासुनी भी हुई थी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद और महिला उप निरीक्षक राजकुमारी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है और युवक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंट साहिब यात्रा 2026: पहले जत्थे के विदाई समारोह में सीएम धामी को न्योता।

 

 

 

 

 

फिलहाल युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है, जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डोल आश्रम में आध्यात्मिक आस्था का महासंगम, CM पुष्कर सिंह धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन