उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

मेहनत को मिला सम्मान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Spread the love

मेहनत को मिला सम्मान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जो अखबार वितरण करने वाले एजेंटों के मेहनतकश परिवारों से आते हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग माफिया पर कसा शिकंजा: सप्लाई चेन तोड़ने और सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये छात्र न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब हर वाहन की डिजिटल एंट्री-एग्जिट, AI कैमरों से ट्रैफिक और सुरक्षा होगी मजबूत।

उन्होंने अभिभावकों के संघर्ष और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके परिश्रम का ही परिणाम है कि उनके बच्चे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में खेल भावना का उत्सव, पुलिस हॉकी टूर्नामेंट में जोरदार शुरुआत।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें और अपने लक्ष्य से कभी पीछे न हटें।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, दैनिक जागरण समूह के वरिष्ठ अधिकारी, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।