खेल उत्तराखंड नैनीताल

*गौलापार स्टेडियम में सजी खेल भावना की मिसाल—जिला जज प्रशान्त जोशी रहे मुख्य अतिथि, 46वीं वाहिनी रही विजेता* *SSP मंजूनाथ टी.सी. ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर बढ़ाया हौसला*

Spread the love

*गौलापार स्टेडियम में सजी खेल भावना की मिसाल—जिला जज प्रशान्त जोशी रहे मुख्य अतिथि, 46वीं वाहिनी रही विजेता*

*SSP मंजूनाथ टी.सी. ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर बढ़ाया हौसला*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

*23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन समारोह संपन्न।*

गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित *03 दिवसीय 23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026* का समापन समारोह आज *दिनांक 26 अप्रैल 2026* को गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

इस सम्पूर्ण आयोजन का सफल संचालन *श्री रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक पुलिस खेल नोडल अधिकारी संचार नैनीताल,* के कुशल नेतृत्व एवं *श्री हरकेश कुमार प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल* के द्वारा संपन्न हुआ।

समारोह में *माननीय जिला जज नैनीताल, श्री प्रशान्त जोशी मुख्य अतिथि* के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी टीमों का एकत्रीकरण किया गया, जिसके उपरांत मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, परिचय एवं स्थान ग्रहण कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वानप्रस्थ आश्रम में आध्यात्मिक संगम, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को किया संबोधित

मुख्य अतिथि द्वारा टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया गया तथा *हॉकी की फाइनल प्रतियोगिता प्रारंभ* कराई गई। इसके पश्चात टीमों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया तथा मुख्य अतिथि को मान-प्रणाम दिया गया।

सभी टीमें मैदान में निर्धारित स्थान पर खड़ी रहीं।
आयोजन *सचिव डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा प्रतियोगिता की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा *विजेता एवं उपविजेता टीमों* को पुरस्कार वितरण किया गया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

*प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे—*

*तृतीय स्थान:* जनपद उधमसिंह नगर
*द्वितीय स्थान:* आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव
*प्रथम स्थान:* 46वीं वाहिनी पीएसी

*मैच परिणाम (स्कोर सहित)—*

*1- तृतीय स्थान हेतु मैच:* जनपद उधमसिंह नगर ने 31वीं वाहिनी पीएसी को 03-02 से पराजित किया।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था का महाकुंभ शुरू, केदारनाथ धाम में पहली पूजा पीएम के नाम।

*2-फाइनल मैच:* 46वीं वाहिनी पीएसी ने आईआरबी प्रथम को 11-02 से पराजित कर विजेता का खिताब प्राप्त किया।

*व्यक्तिगत पुरस्कार—*

*बेस्ट गोलकीपर:* कानि० अमित लटवाल, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर
*बेस्ट डिफेंडर:* पीसी विजय मोहन, आईआरबी द्वितीय देहरादून
*प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट:* कानि० विक्रम सिंह, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए *खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डाला।* समापन अवसर पर आयोजन सचिव द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के अंत में *उत्तराखण्ड पुलिस ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर मुख्य अतिथि* को सौंपा गया तथा *ध्वज* को आयोजन सचिव के माध्यम से सुरक्षित रखा गया।

 

 

 

 

 

 

*प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निम्न अधिकारियों/इकाइयों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ—*
डॉ जगदीश चंद्र,पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल,
श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी,
श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी,
श्री हरकेश कुमार प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन,
श्री ज्ञानेंद्र उप्रेती निरीक्षक अभिसूचना इकाई नैनीताल,श्री दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा,
श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी,
श्री विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम,
श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी,
महिला उप निरीक्षक कुमकुम दैनिक मंच संचालन
फायर स्टेशन हल्द्वानी,
बेस चिकित्सालय हल्द्वानी,
सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी,
जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल,
नगर नियंत्रण कक्ष हल्द्वानी,
समारोह का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया तथा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी टीमों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का संदेश—लापरवाही नहीं, हर शिकायत का समय पर समाधान।

 

 

 

 

यह आयोजन पुलिस बल में खेल भावना, समन्वय एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*