उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

रामनगर का एमपी हिंदू इंटर कॉलेज फिर चमका, दोनों परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन।

Spread the love

रामनगर का एमपी हिंदू इंटर कॉलेज फिर चमका, दोनों परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन।।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


रामनगर (नैनीताल)। एम0 पी0 हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरमीडिएट में 87.35% और हाईस्कूल में 91.26% परिणाम दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस

विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे के अनुसार, हाईस्कूल के छात्र अक्षत गोपाल ने 98.20% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं निहारिका सती ने 94.40% अंक के साथ 16वां और नमिता पडलिया ने 93% अंक के साथ 23वां स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में 427 में से 373 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 45 विद्यार्थियों ने सम्मान सहित, 217 ने प्रथम श्रेणी और 111 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

हाईस्कूल में 412 में से 376 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 44 विद्यार्थियों ने सम्मान सहित, 100 ने प्रथम श्रेणी, 196 ने द्वितीय श्रेणी और 36 ने तृतीय श्रेणी में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  गार्जिया जोन में बाघिन के अद्भुत दर्शन, कैमरों में कैद हुआ रोमांच।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।