उत्तराखंड देहरादून सियासत

सोमांश लगातार छू रहे है बुलंदिया* सोमांश ने फिर जीता बेस्ट चाइल्ड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड, बढ़ाया उत्तराखंड का मान

Spread the love

*सोमांश लगातार छू रहे है बुलंदिया*

सोमांश ने फिर जीता बेस्ट चाइल्ड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड, बढ़ाया उत्तराखंड का मान

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

रामनगर जैसे छोटे शहर से निकला हुवा वो बच्चा जिसे आज केवल देश ही नहीं, अपितु पूरा विश्व जानता है,और जानना भी चाहिए क्यूंकि ऐसे बच्चे केवल माता पिता का सपना पूरा नहीं करते, बल्कि पुरे देश का नाम विश्व तक ले जाते है। आज जहाँ क्रिकेट मे वैभव सूर्यवंसी कम उम्र मे नाम कमा रहे है तो वही बॉलीवुड मे सोमांश चमकते हुवे सितारे की तरह छाए हुवे है, ेएक के बाद ेएक सीरियल, रियलिटी शो,हिट मूवीज वो चाहे छोटे पर्दों पर हो या बड़े लगातार बढ़ते हुवे नजर आ रहे है, एम ओ डी देहरादून (उत्तराखंड)के बाद, अब महाराष्ट्र मे डिजिटल इमपेक्ट (ई 4 रिटेल) द्वारा किया जाने वाले कार्यक्रम मे भी सोमांश को बेस्ट चाइल्ड इन्फेलूंसर का अवार्ड दिया गया है,

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म का प्रोमो-Poster किया लॉन्च, बताया प्रेरणा का स्रोत

 

 

 

 

 

जिससे सोमांश उनके माता पिता, दादी समेत सभी पारिवारिक लोग बेहद ख़ुश नजर आ रहे है, यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष दिया जाता है, पिछले वर्ष भी यह एवार्ड सोमांश नें ही जीता था और इस बार पुनः सोमांश इसके लिए नॉमिनेट किये गये और ये एवार्ड उन्होंने अपनें नाम किया। इतनी छोटी उम्र मे इतना काम और उन कामों की समझ कोई सोमांश से सीखे, वो हमेशा उत्तराखंड को आगे बढ़ाने की बात करते है, उन्हें टीम वर्क पसंद है। उनका कहना है की ेएक दिन हम सब मिलकर उत्तराखंड को विश्व पटल पर नंबर ेएक राज्य की श्रेणी मे लाएंगे, उसके लिए हमें जितनी भी मेहनत करनी पड़े हम तैयार है। उनके पिता पूर्व सभासद नगरपालिका रामनगर श्री भुवन सिंह डंगवाल का उत्तराखंड सरकार से निवेदन भी है,की बॉलीवुड मे सोमांश ेएक अकेला बच्चा प्रतिभाग कर रहा है,अलग अलग राज्यों से सम्मान प्राप्त कर चुका है,हर बार राज्य का नाम बढ़ा रहा है, अतः सरकार को सोमांश के भविष्य को देखते हुवे उसे सहयोग करना चाहिए और उसे *चाइल्ड एम्बेसडर* की भूमिका जरुर प्रदान करनी चाहिए, ताकि सोमांश उत्तराखंड के अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहित करे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात