उत्तराखंड देहरादून सियासत

बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, समरस समाज का दिया संदेश

Spread the love

बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, समरस समाज का दिया संदेश

 

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय संविधान के निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के आदर्शों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के विचार एक सशक्त, समावेशी एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण हेतु मार्गदर्शक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता एवं समानता को बढ़ावा देने में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें 👉  22 हजार से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित 5 हजार जन-शिकायतों का किया गया निस्तारण