अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख्ती, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिका प्रशासन एवं एआरटीओ की संयुक्त टीम ने शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरान MPIC फील्ड से लगी दीवार के किनारे खड़े वाहनों का चालान किया गया। साथ ही गैस गोदाम रोड एवं ऊंट पड़ाव क्षेत्र में सड़क किनारे रखे गए सामान को जब्त कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान टीम द्वारा रेलवे ग्राउंड, रामनगर का भी संयुक्त निरीक्षण किया गया, जहां उक्त वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है, ताकि सड़कों पर अनावश्यक पार्किंग से यातायात प्रभावित न हो।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और अतिक्रमण मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।





