उत्तराखंड देहरादून सियासत

सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले केनरा बैंक के प्रतिनिधि, राहत कोष में दिया 25 लाख का चेक

Spread the love

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले केनरा बैंक के प्रतिनिधि, राहत कोष में दिया 25 लाख का चेक

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में केनरा बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बैंक की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि का चेक भेंट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  60 लाख की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर दबोची,  SSP ने टीम को किया सम्मानित “नशे के सौदागरों का अब होगा पूरा सफाया

 

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए केनरा बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष आपदा, दुर्घटना एवं अन्य आपात स्थितियों में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचायक है, जो जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने में सहायक सिद्ध होता है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल की सख्ती: शुक्रवार परेड में जवानों की फिटनेस और फायर पावर का टेस्ट

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी केनरा बैंक इसी प्रकार सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत योगदान देता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का एक्शन मोड, योजनाओं की प्रगति पर होगी सीधी निगरानी

 

 

 

 

इस अवसर पर केनरा बैंक के उप महाप्रबंधक श्री संगमेश पड़नाड सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।