उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

60 लाख की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर दबोची,  SSP ने टीम को किया सम्मानित “नशे के सौदागरों का अब होगा पूरा सफाया

Spread the love

 60 लाख की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर दबोची,  SSP ने टीम को किया सम्मानित “नशे के सौदागरों का अब होगा पूरा सफाया”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी/नैनीताल:
Manjunath TC के नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान SOG और हल्द्वानी पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 60 लाख रुपये से अधिक कीमत की 203 ग्राम स्मैक बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

पुलिस के अनुसार, दिनांक 25 मार्च 2026 को बेलबाबा क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिला को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान कनिका (40 वर्ष), निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP के निर्देश का असर: वारण्टी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।

बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 60.90 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, एसएसपी नैनीताल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को 2500 रुपये के इनाम से सम्मानित किया है।

एसएसपी Manjunath TC ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई भी लगातार जारी है, ताकि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार, चरस के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज कुमार, हे0कानि0 पुष्पा देवी, कानि0 अनिल टम्टा, कानि0 तारा सिंह, हे0कानि0 कुन्दन कठायत (SOG) और कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा (SOG) शामिल रहे।