उत्तराखंड देहरादून सियासत

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया विशेष पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन, संस्कृति से जुड़ाव पर जोर

Spread the love

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया विशेष पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन, संस्कृति से जुड़ाव पर जोर

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ का विमोचन किया।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर SSP नैनीताल का प्रहार, कालाढूंगी पुलिस को मिली सफलता

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों आदि को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 *तमंचा तानकर लूट मचाने वाले 03 लुटेरे चढ़े रामनगर पुलिस के हत्थे, कब्जे से 03 अवैध तमंचे बरामद* 🚨 *एसएसपी मंजुनाथ टीसी बोले — जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, सीधा जेल भेजेंगे*

 

 

 

इस पंचाग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री जी द्वारा जनहित में लिए गये दूरदर्शी र्निणयों राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है। इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 गोविन्द सिंह, श्री दीप कोश्यारी, श्री किशोर भट्ट आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का खतरा, नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में, एसएसपी की एडवाइजरी जारी