जरा हटके नैनीताल

कार्बेट टाइगर रिजर्व में विश्व वानिकी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

Spread the love

कार्बेट टाइगर रिजर्व में विश्व वानिकी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर 21 मार्च को बिजरानी रेंज, कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा रिंगौड़ा वन परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस की थीम “वन और अर्थव्यवस्था (Forests and Economies)” रही, जिसमें वनों को समावेशी विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय नेचर गाइडों एवं रिंगौड़ा खत्ता के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान नेचर गाइडों ने पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में वनों और वन्यजीवों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी नवीन चन्द्र पाण्डे ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वनों का संरक्षण पृथ्वी के पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के लिए बेहद आवश्यक है। वन न केवल विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतुओं का आवास हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान रिंगौड़ा चौकी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही बिजरानी रेंज स्टाफ और नेचर गाइडों ने वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग-309 के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत बड़ी मात्रा में कचरा एकत्र कर उचित निस्तारण के लिए संस्था को सौंपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक तस्करों पर सख्ती: कुमाऊँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी फिर चढ़ा हत्थे

 

 

 

इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह चौहान (उप क्षेत्राधिकारी), प्रमोद कुमार सत्यवली (वन आरक्षी), प्रमोद डोबी, कृष्ण चन्द्र पन्त, नितेश कुमार, संदीप सिंह, विनोद बुधानी (अध्यक्ष, नेचर गाइड एसोसिएशन), कैलाश चन्द्र पपनै सहित अन्य लोग मौजूद रहे।