उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

महिला दिवस पर पुलिस की पहल: ‘कोशिश – एक नई आशा’ से महिलाओं को मिला न्याय का भरोसा

Spread the love

महिला दिवस पर पुलिस की पहल: ‘कोशिश – एक नई आशा’ से महिलाओं को मिला न्याय का भरोसा

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता को लेकर कुमाऊं पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल की पहल “कोशिश – एक नई आशा” के तहत जनपद नैनीताल के सभी थानों में विशेष थाना दिवस का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला दिवस पर पुलिस की अनोखी पहल—सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग और प्रेरक महिलाओं का सम्मान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना और समाज में सुरक्षा व विश्वास का संदेश देना रहा। थाना दिवस के दौरान महिला हेल्पलाइन और ऐच्छिक ब्यूरो में लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

जनपद नैनीताल के आंकड़े:

  • कुल प्राप्त शिकायतें – 49

  • महिला संबंधी शिकायतें – 35

  • मौके पर निस्तारित शिकायतें – 49 (100%)

  • महिला हेल्पलाइन/ऐच्छिक ब्यूरो निस्तारण – 03

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह का उत्तराखंड दौरा: 1129.91 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों से बचाव के उपायों के साथ महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की।

इस अभियान के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल सहित सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के थानों में उपस्थित रहे और महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित।

अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और महिलाओं से संबंधित किसी भी शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कुमाऊं पुलिस का संदेश है कि “सशक्त महिला – सुरक्षित समाज” ही “कोशिश – एक नई आशा” अभियान का मूल संकल्प है।

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस
.