उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

महिला दिवस पर कुमायूँ पुलिस की अनोखी पहल: “कोशिश – एक नई आशा” के तहत विशेष थाना दिवस

Spread the love

महिला दिवस पर कुमायूँ पुलिस की अनोखी पहल: “कोशिश – एक नई आशा” के तहत विशेष थाना दिवस

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुमायूँ पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष पहल की गई। पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में 08 मार्च 2026 को कुमायूँ परिक्षेत्र के सभी जनपदों के थानों में “कोशिश – एक नई आशा” थीम के अंतर्गत महिला सुरक्षा को समर्पित विशेष थाना दिवस का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासीय परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत की मांग

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और जागरूक बनाना तथा उनकी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। थाना दिवस के दौरान महिला हेल्पलाइन और ऐच्छिक ब्यूरो में लंबित मामलों से संबंधित पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया। अधिकारियों ने प्रत्येक मामले का परीक्षण कर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ समेत महिलाओं से जुड़े अन्य अपराधों के कानूनी प्रावधानों और महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।

थाना दिवस के दौरान जनपद प्रभारियों ने अपने-अपने जिलों के एक-एक थाने में मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनीं। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्राधिकार के थानों में उपस्थित रहे और शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित "Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

कुमायूँ पुलिस ने इस आयोजन के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि महिला सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और महिलाओं से संबंधित किसी भी शिकायत पर त्वरित, संवेदनशील और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कुमायूँ पुलिस के अनुसार “कोशिश – एक नई आशा” अभियान महिलाओं के प्रति विश्वास, सुरक्षा और सम्मान की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।