महिलाओं से अभद्रता पर सख्ती, होली से पूर्व पुलिस का अभियान तेज

महिलाओं से अभद्रता पर सख्ती, होली से पूर्व पुलिस का अभियान तेज

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

होली पर्व से पूर्व हुड़दंग और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों के आसपास और सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व वृद्धि के साथ डिजिटल नवाचार से जनसुविधाओं के विस्तार पर भी रहेगा फोकस

कार्रवाई के दौरान कुल 30 व्यक्तियों को पकड़कर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई तथा 7,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस को पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि सिडकुल क्षेत्र में फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय शराब के नशे में कुछ लोग राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं और हुड़दंग करते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अभियान चलाकर सख्त संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में धूमधाम से निकला मां नंदा-सुनंदा का भव्य डोला, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी हुए शामिल

पकड़े गए सभी लोगों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है कि सार्वजनिक स्थान पर न तो शराब पिलाई जाएगी और न ही पीने की अनुमति होगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

karki
inder