‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के तहत गंगा एवं पर्यावरण स्वच्छता का दिया सन्देश।
रोशनी पाण्डेय प्रधान संपादक
पीएनजी
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर में आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. एस. एस मौर्य ने किया।।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर से एक विशेष रैली निकाली गई, जिसे प्रो. मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर गार्जिया मंदिर के लिए रवाना किया। रैली का उद्देश्य आम जनमानस में गंगा नदी,उसकी सहायक नदियों एवं जल स्रोतो की स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ‘नमामि गंगे’ टी-शर्ट और कैप वितरित की गईं। साथ ही, सभी उपस्थित जनों को गंगा नदी एवं जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया l
छात्रों ने मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर पर्यटको से मंदिर एवं कोसी नदी को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया।कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ नीमा राणा ने छात्र-छात्राओं को ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से अवगत कराया और बताया कि किस प्रकार यह योजना गंगा संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मुरली धर कापड़ी ने विशेष योगदान दिया l








