उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

हल्द्वानी पनचक्की रोड हादसा: SSP मंजूनाथ टीसी का सख़्त एक्शन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाज़िर

Spread the love

हल्द्वानी पनचक्की रोड हादसा: SSP मंजूनाथ टीसी का सख़्त एक्शन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाज़िर

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*हल्द्वानी क्षेत्र में पनचक्की रोड हादसे पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन — ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाजिर*

 

 

 

*पनचक्की रोड, हल्द्वानी में हुई सड़क दुर्घटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी०* ने तत्काल कड़ी कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें 👉  शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री

प्रकरण की समीक्षा में प्रथम दृष्टया *यातायात व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर निरीक्षक यातायात हल्द्वानी श्री महेश चन्द्र* को *ट्रैफिक प्लान के अनुरूप व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू कराने में विफल* रहने के कारण *तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर* किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश से बचने की कोशिश बनी खौफनाक हादसा, किशोरी से गैंगरेप पांच मजदूरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

*एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट निर्देश* दिए हैं कि *यातायात व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं* की जाएगी। मामले के *विभिन्न पहलुओं की गहन जांच हेतु एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल* को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक एवं विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रकाश शर्मा बने उत्तराखंड के प्रदेश सचिव, संगठन ने जताया भरोसा

 

 

 

पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु सख्त कदम लगातार जारी रहेंगे।