गोवर्धन चौराहा पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, दिल्ली आंदोलन को मिला छात्र संघ का समर्थन।
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
गोवर्धन (मथुरा)।
छात्र संघ अध्यक्ष रोहित जादौन ने गोवर्धन चौराहा स्थित करणी सेना के कैंप कार्यालय पर डॉ. राज सिंह शेखावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना का अपनी टीम के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर करणी सेना एवं छात्र संगठनों से जुड़े अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजेश ठाकुर (हाथिया), भूपेंद्र ठाकुर (आगराला, मथुरा), कृष्णा ठाकुर (कोसी खुर्द), कन्हैया ठाकुर (प्रदेश सचिव, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना), ठाकुर ओम्हारी जादौन (हाथिया), गोविंद ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, कान्हा ठाकुर, योगी ठाकुर, एडवोकेट अनुज ठाकुर, मयंक ठाकुर, प्रियंक राजपूत (मांट), डॉ. नीरज सिसोदिया (आगराला) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छात्र संघ अध्यक्ष रोहित जादौन ने आगामी दिल्ली में होने वाले आंदोलन को अपनी टीम के साथ पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी संगठनों को एकजुट कर लखनऊ कूच किया जाएगा, ताकि मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष रखा जा सके।
कार्यक्रम में संगठन की एकता, अनुशासन और आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई।








