उत्तराखंड क्राइम रामनगर

महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

Spread the love

महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर।

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भाई ने भाई की हत्या की, SSP नैनीताल की टीम ने 4 घंटे में किया खुलासा

 

 

 

जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 फरवरी 2026 को वादिनी द्वारा थाना हाजा पर एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त जुनैद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर FIR संख्या 37/2026, धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में सफारी के दौरान मोबाइल पूरी तरह बैन, आज से सख्ती से लागू हुआ सुप्रीम कोर्ट का आदेश

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त जुनैद पुत्र नवाब जान, निवासी ग्राम टांडा मल्लू, रामनगर, उम्र लगभग 25 वर्ष, को नए कोसी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खैर तस्करी पर शिकंजा, दक्षिणी जसपुर में वन विभाग ने पकड़े दो आरोपी”

 

 

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।