उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

12 वर्षों बाद रामनगर में राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता संवाद, वुड-बेस्ड इंडस्ट्री को नई दिशा देने की तैयारी

Spread the love

12 वर्षों बाद रामनगर में राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता संवाद, वुड-बेस्ड इंडस्ट्री को नई दिशा देने की तैयारीO

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

रामनगर (नैनीताल)।
उत्तराखंड वन विकास निगम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता वार्षिक सम्मेलन संवाद-2026 का आयोजन रामनगर के आमडंडा क्षेत्र में किया गया। खास बात यह रही कि यह सम्मेलन 12–13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हुआ, जिसमें देश के 20 राज्यों से आए क्रेता (बायर्स) शामिल हुए, जो वन निगम से लकड़ी क्रय करते हैं। सम्मेलन को लेकर बायर्स और अधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

 

 

 

सम्मेलन में लकड़ी के रेट, लकड़ी की निकासी प्रक्रिया, पारदर्शिता, आपसी समन्वय और भविष्य की व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल, उत्तराखंड वन विकास निगम की प्रबंध निदेशक (एमडी) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य क्रेता-विक्रेता के बीच विश्वास और संबंधों को मजबूत करना, व्यापारिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी बनाना तथा बायर्स की अपेक्षाओं को समझकर उन्हें धरातल पर उतारना रहा। सम्मेलन का स्लोगन “व्यवहार से व्यापार तक” रखा गया, जिसे व्यापार की बुनियाद बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा माह: नैनीताल पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, एसपी हल्द्वानी ने दिलाई सुरक्षा की शपथ।

 

 

 

 

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड वन विकास निगम राज्य को बड़ा राजस्व देने वाला एक महत्वपूर्ण कॉरपोरेशन है। राज्य का लगभग 71 प्रतिशत क्षेत्र वन आधारित है। वन विभाग द्वारा आवंटित लकड़ी को निगम काटकर व्यवसाइयों को उपलब्ध कराता है, जिससे निगम लगातार प्रगति कर रहा है और राज्य को अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि निगम के कार्यों को और अधिक आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।

 

 

 

 

वन मंत्री ने वियतनाम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां लकड़ी उद्योग से मिलियन डॉलर का निर्यात किया जा रहा है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी वुड-बेस्ड इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए नई नीति तैयार की जा रही है, जिससे राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही राज्य में उपलब्ध जड़ी-बूटी की अपार संभावनाओं को देखते हुए वन पंचायतों के माध्यम से 628 करोड़ रुपये की हर्बल मिशन योजना शुरू की गई है। इस योजना में वन निगम को जोड़कर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज विकसित किए जाएंगे, जिससे वन पंचायतों की आय बढ़ेगी और स्थानीय लोगों की आजीविका मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

सम्मेलन के दौरान राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए वन मंत्री ने अंकिता मामले में कहा कि सरकार ने शुरू से ही त्वरित कार्रवाई की, दोषियों को सजा दिलाई और तथाकथित वीआईपी एंगल की जांच के लिए CBI जांच का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि केवल विरोध के लिए विरोध करना लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों के लिए एआई और कोडिंग सीखने की मोबाइल लैब, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

 

 

 

 

कोसी नदी में अवैध खनन के सवाल पर वन मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि कोई वीडियो या शिकायत संज्ञान में आती है तो उसकी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में वन विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

विशिष्ट क्रेता सम्मान:
सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड वन विकास निगम द्वारा उत्कृष्ट सहयोग और दीर्घकालिक व्यावसायिक सहभागिता के लिए वन निगम के “विशिष्ट क्रेता सम्मान” से संदीप गुप्ता, आदित्य अग्रवाल एवं नॉर्दर्न प्लाइवुड, रामनगर (नैनीताल) को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे क्रेता निगम के व्यापार को मजबूती देने के साथ-साथ राज्य के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।