भीमताल: अनियंत्रित टैम्पो ट्रैवलर खाई में गिरी, पुलिस-प्रशासन ने किया रेस्क्यू।

भीमताल: अनियंत्रित टैम्पो ट्रैवलर खाई में गिरी, पुलिस-प्रशासन ने किया रेस्क्यू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल क्षेत्र के बोहराकून में गाजियाबाद के छात्रों से भरी एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन खाई में गिरने के बाद एक पेड़ में जाकर अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

 

 

 

 

हादसे के बाद वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने ह्यूमन चेन बनाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में धूमधाम से निकला मां नंदा-सुनंदा का भव्य डोला, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी हुए शामिल

 

 

 

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य समय पर किए जाने से किसी की जान नहीं गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

 

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

karki
inder