उत्तराखंड देहरादून

अंकिता प्रकरण: दोषियों को उम्रकैद, माता-पिता की भावना के अनुसार होगा अगला कदम — सीएम धामी

Spread the love

अंकिता प्रकरण: दोषियों को उम्रकैद, माता-पिता की भावना के अनुसार होगा अगला कदम — सीएम धामी

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

खबर: देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस संवेदनशील प्रकरण में पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर हादसा, भारी भूस्खलन में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए महिला अधिकारी रेणुका देवी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। SIT की सशक्त जांच और सरकार की प्रभावी न्यायालयीय पैरवी के परिणामस्वरूप तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि SIT की जांच पर न केवल निचली अदालत, बल्कि माननीय उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने भी संतोष व्यक्त किया है, जो जांच की मजबूती और निष्पक्षता को प्रमाणित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंची सरकार: लाखों को योजनाओं का मिला प्रत्यक्ष लाभ

मुख्यमंत्री धामी ने कथित ऑडियो क्लिप को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया अपने निष्कर्ष तक पहुंच चुकी है और दोषियों को कड़ी सजा मिल चुकी है, ऐसे में अनावश्यक माहौल बनाने का प्रयास उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सड़क सुरक्षा–पर्यावरण संरक्षण दौड़ का शुभारंभ, CM धामी ने दिलाई शपथ

सीबीआई जांच के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से सबसे अधिक प्रभावित अंकिता के माता-पिता हैं। वे स्वयं उनसे संवाद करेंगे और उनकी भावनाओं, पीड़ा व अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग