उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

SSP के आदेशों का उल्लंघन पड़ा भारी, पुलिस ने आधी रात जब्त किया डीजे।

Spread the love

SSP के आदेशों का उल्लंघन पड़ा भारी, पुलिस ने आधी रात जब्त किया डीजे

 

उधम सिंह राठौर / प्रधान संपादक

 

 

 

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के रात्रि 10 बजे के बाद डीजे संचालन पर सख्त प्रतिबंध संबंधी निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में गूंजी कुमाऊँ की खड़ी-बैठकी होली

29 नवंबर 2025 की रात, सिटी कंट्रोल रूम को नीलांचल कॉलोनी से शिकायत मिली कि एक डीजे संचालक द्वारा रात 12 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है।

 

 

 

 

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव श्री अनिल कुमार टीम संग मौके पर पहुंचे। जाँच में रात 00:35 बजे घर की छत पर अत्यधिक तेज ध्वनि में डीजे बजता पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार दौरे पर अमित शाह, सीएम धामी ने तैयारियों की ली हाईलेवल समीक्षा

पुलिस ने ध्वनि मानक व निर्धारित समय का उल्लंघन पाए जाने पर डीजे संचालक भूपेंद्र मौर्या का धारा 51(3)/83 पुलिस अधिनियम में चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र मौर्या पूर्व में भी देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने की आदत रखता है। लगातार उल्लंघन को देखते हुए पुनरावृत्ति रोकने हेतु पुलिस ने डीजे उपकरण कब्जे में ले लिए।

— मीडिया सेल, जनपद नैनीताल