उत्तराखंड क्राइम रामनगर

कर विभाग की धुआंधार कार्रवाई: होटल, रिसॉर्ट व व्यापारियों से करोड़ों की रिकवरी।

Spread the love

कर विभाग की धुआंधार कार्रवाई: होटल, रिसॉर्ट व व्यापारियों से करोड़ों की रिकवरी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

रामनगर, 29 नवंबर 2026।
राज्य कर भवन, छोई, रामनगर में आज सहायक आयुक्त राज्य कर अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि आयुक्त कर, उत्तराखण्ड, श्रीमती सोनिका के निर्देशों पर कर चोरी रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहर होंगे स्वच्छ, स्मार्ट और आत्मनिर्भर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

आभूषण व्यवसायी पर छापा, 3 करोड़ की अघोषित बिक्री उजागर

रामनगर परिक्षेत्र के एक आभूषण व्यापारी के प्रतिष्ठान पर विभागीय टीम ने छापेमारी की। जांच में लगभग ₹3 करोड़ की अघोषित बिक्री का खुलासा हुआ। विभाग ने मौके पर व्यापारी से ₹2 लाख जमा कराए तथा शेष कर 15 दिन के अंदर जमा कराने के निर्देश दिए।

 

 

 

निर्माणाधीन इकाइयों से 3 करोड़ कर रिवर्स

यह भी पढ़ें 👉  🚨 SSP डॉ. मंजूनाथ TC का बड़ा एक्शन: महिला को धमकी देने वाला गिरफ्तार, महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि—जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्त कार्रवाई!

सहायक आयुक्त ने बताया कि निर्माणाधीन इकाइयों पर की गई कार्रवाई में पिछले माह लगभग ₹3 करोड़ कर रिवर्स कराया गया है।

 

 

 

होटल/रिसॉर्ट पर कार्रवाई—GST संशोधन के बाद 53.01 लाख रिवर्स

22 सितंबर 2025 से GST में हुए बदलाव के बाद रामनगर परिक्षेत्र में होटल एवं रिसॉर्ट्स की जांच चल रही है। अब तक ₹53.01 लाख कर राशि रिवर्स कराई गई है, जबकि एक रिसॉर्ट से ₹5 लाख कर जमा कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून, चारधाम यात्रा, डेंगू रोकथाम और आपदा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा; बिजली, पेयजल, सड़क और संचार सेवाओं की तत्काल बहाली के निर्देश।

 

 

 

मनरेगा कार्यों की भी जांच जारी

मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जांच में 10 व्यापारियों पर कार्रवाई की गई है, जिन्होंने भुगतान प्राप्त करने के बाद भी कर जमा नहीं किया था। अन्य व्यापारियों के आंकड़ों की जांच जारी है।सहायक आयुक्त सिन्हा ने कहा कि विभाग कर चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है।