जनपद में सुगम यातायात एसएसपी की प्राथमिकता, शादी–विवाह सीजन में बड़े डीजे व व्हील लाइटिंग पर पूर्ण प्रतिबंध।

जनपद में सुगम यातायात एसएसपी की प्राथमिकता, शादी–विवाह सीजन में बड़े डीजे व व्हील लाइटिंग पर पूर्ण प्रतिबंध।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल।।
जनपद में चल रहे शादी–विवाह सीजन के बीच यातायात अव्यवस्था रोकने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। पुलिस कप्तान ने स्पष्ट कहा है कि ट्रैफिक अनुशासन उनकी शीर्ष प्राथमिकता है, और शादी समारोहों में निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात’ में नशामुक्त भारत का संदेश, सीएम धामी बोले- युवा निभाएं सक्रिय भूमिका।

बड़े डीजे और व्हील लाइटिंग झालर होंगे जफ्त

शादी समारोहों में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे बड़े डीजे और पहियों वाले बड़े लाइटिंग झालरों पर पुलिस अब कड़ा रुख अपनाएगी।
उल्लंघन पाए जाने पर ऐसे सभी उपकरणों को मौके पर ही जफ्त किया जाएगा और संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक आधार पर आरक्षण में सुधार की मांग, करणी सेना ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

पुलिस अधिकारियों को निर्देश — करें विशेष गोष्ठी

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों, यातायात निरीक्षकों तथा राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि–

  • सभी बारात घरों, बैंक्वेट हॉलों, DJ संचालकों और लाइटिंग झालर संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की जाए।

  • नियमों की जानकारी देकर उनका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

  • विवाह आयोजनों में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री’

उद्देश्य—जाम मुक्त और सुरक्षित यातायात

पुलिस कप्तान ने कहा कि शादी सीजन में लापरवाही और अव्यवस्था के कारण जाम की समस्या बढ़ जाती है, जिसका असर आमजन, छात्रों और मरीजों तक पर पड़ता है। इसलिए ट्रैफिक अनुशासन में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

karki
inder