“फिट जवान, मजबूत पुलिसिंग” — पुलिस लाइन नैनीताल में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की अगुवाई में दमदार साप्ताहिक परेड

“फिट जवान, मजबूत पुलिसिंग” — पुलिस लाइन नैनीताल में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की अगुवाई में दमदार साप्ताहिक परेड

 

 

*जवान रहेगा तंदुरुस्त तो पुलिसिंग रहेगी दुरुस्त*

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टीसी की उपस्थिति में पुलिस लाईन नैनीताल में दमदार साप्ताहिक परेड—जवानों में दिखा अनुशासन, फुर्ती और जबरदस्त जोश*

*परेड में पहुंचकर जवानों की ड्रिल, टर्नआउट, फिटनेस और Weapon Handling का किया निरीक्षण—जवानों के मैस में स्वयं भोजन का स्वाद लेकर परखी गुणवत्ता*

*जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी/प्रभारी व सभी कार्यालयों, ट्रैफिक, CPU सहित सभी जवान हुए शामिल*

*कहा- हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें*

आज दिनांक 14.11.25 को *जवानों में जोश, फिजिकल फिटनेस बनाये रखने हेतु साप्ताहिक “शुक्रवार” परेड* पर *एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी* पुलिस लाईन पहुंचे और परेड की सलामी लेने के उपरांत परेड का आरंभ किया गया।
जवानों की ड्रिल, फिटनेस को चेक करते हुए सभी को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए ड्यूटी करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं आवश्यक टिप्स दिए तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे

*सर्वप्रथम महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया*
सर्वप्रथम महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण कर जवानों का टर्नआउट चैक किया गया, उसके उपरांत परेड मार्च अप कर दौड़ चाल,तेज चाल से मंच से गुजरना, शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया। उसके उपरांत *जवानों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने हेतु जवानों से वैपन हैंडलिंग* भी कराई गई।
पुलिस लाईन मदों/ एमटी तथा भोजनालय का निरीक्षण, इसके उपरांत महोदय द्वारा पुलिस लाईन मदों भोजनालय तथा एमटी का निरीक्षण किया गया, मदों में अभिलेखों का उचित रख- रखाव करने के निर्देश दिए गए।
*भोजनालय का निरीक्षण कर स्वयं भी भोजन का स्वाद लेकर और अधिक गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश* दिए गए।
एमटी शाखा तथा समस्त थानों/ चौकियों/ शाखाओं/ ट्रैफिक तथा सीपीयू को आवंटित गाड़ियों का निरीक्षण कर कमियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

*निर्गत निर्देश इसके उपरांत महोदय द्वारा वैपन हैंडलिंग* पर जोर देते हुए *कहा गया कि शस्त्र जवानों का महत्वपूर्ण अंग* है, जवानों को *किसी भी स्थिति से निपटने के लिए शस्त्रों के बारे में पूरी जानकारी होना आवश्यक है,* शस्त्र प्रशिक्षण क्लास चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त *सभी थाना प्रभारियों को भी अपने अपने थाना/ चौकियों के जवानों को प्रत्येक मंगलवार को प्रातः परेड टाईम पर शस्त्र प्रशिक्षण कराने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए,* तथा सम्बन्धित *क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को औचक निरीक्षण* करने के निर्देश निर्गत किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गरजा बुलडोजर! रानीखेत रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का महाएक्शन, मचा हड़कंप

 

 

 

उक्त परेड में एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस उपाधीक्षक श्री नितिन लोहनी, पुलिस उपाधीक्षक लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक रामनगर श्री सुमित पांडे, पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल श्री अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री हरकेश सिंह सहित सभी थाना चौकी एवं शाखा प्रभारी वह अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

karki
inder