उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

रामनगर पुलिस की तत्परता बनी मिसाल, एक घंटे में तीन बच्चे सकुशल बरामद।

Spread the love

रामनगर पुलिस की तत्परता बनी मिसाल, एक घंटे में तीन बच्चे सकुशल बरामद।

 

उधम सिंह राठौर -प्रधान सम्पादक

 

रामनगर। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रामनगर पुलिस ने बेहतरीन सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया है। नई बस्ती पूछड़ी निवासी एक व्यक्ति ने 31 अक्टूबर की शाम को अपने दो नाबालिग पुत्रों और एक अन्य बच्चे के गुम होने की सूचना थाना कोतवाली रामनगर में दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

 

 

 

 

शिकायत मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल बच्चों को सकुशल बरामद करने के निर्देश जारी किए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मुख्यमंत्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत, बच्चों के बीच पहुंचकर जीता दिल

 

 

 

 

सिर्फ एक घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों बच्चों को रेलवे स्टेशन रामनगर से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे मुरादाबाद जाकर काम करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सभी बच्चों की काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, डिजिटलीकरण एवं निवेश अनुकूल व्यवस्था पर सचिव समिति में मंथन

बच्चों को सकुशल देखकर परिजनों के चेहरों पर खुशी और राहत के भाव लौट आए।

पुलिस टीम:

 

 

उ0नि0 सोमेंद्र सिंह, उ0नि0 राजकुमारी, हे0का0 तालिब हुसैन, कानि0 महबूब आलम।

— मीडिया सैल, जनपद नैनीताल