उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में बैठक — नर्सिंग कोर्स के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की तैयारी के निर्देश

Spread the love

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में बैठक — नर्सिंग कोर्स के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की तैयारी के निर्देश

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन हेतु गठित एम्पावर्ड समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान समिति द्वारा विभिन्न मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों को नर्सिंग कोर्स संचालन एवं सीट वृद्धि की संस्तुति दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों के लिए एआई और कोडिंग सीखने की मोबाइल लैब, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

 

 

 

मुख्य सचिव ने नर्सिंग कोर्स संचालन हेतु संस्थानों के आवेदनों को विभिन्न स्तरों में छंटनी करने के बजाय इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे संस्थानों को आवेदन करने से लेकर शासन से स्वीकृति की प्रक्रिया में सरलता आएगी। उन्होंने तत्काल इस दिशा में कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि संस्थानों द्वारा आवेदन किए जाने से लेकर विभिन्न चरणों की प्रक्रिया की एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी शीघ्र तैयार की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हरीश रावत से की मुलाकात, आत्मीयता के प्रतीक स्वरूप भेंट किया अपने खेत का चावल

 

 

 

बैठक के दौरान समिति द्वारा 39 कॉलेजों की 1790 नई नर्सिंग सीट्स को संस्तुति प्रदान की गयी। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि स्टेट नर्सिंग काउंसिल में वर्ष 2024 तक पंजीकृत नर्सों की कुल संख्या 21541 है। वर्तमान में सरकारी एवं प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में 9806 लोगों का नर्सिंग प्रशिक्षण चल रहा है।
इस अवसर पर सचिव श्री दिलीप जावलकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।