उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और जनता तक राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  #जंगलों का जल्लाद कौन? पतरामपुर में साल के पेड़ों का सामूहिक कत्लेआम!" #हरे सोने की लूट से दहला जसपुर! तस्करों के आगे बेबस दिखा विभाग"

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, और इन प्रयासों की जानकारी घर-घर तक पहुँचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग वोकल फॉर लोकल अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं तथा स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

 

 

मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों से जनता से  संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद ही जनसेवा का सबसे मजबूत माध्यम है, और यही लोकतंत्र की असली शक्ति भी है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार, अधिकारियों को सख्त निर्देश।