काशीपुर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

काशीपुर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में जेल रोड स्थित आई.एस. कलेक्शन नामक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पुलिस विभाग एवं बैंकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित’

दुकान के स्वामी शेखर दुआ ने बताया कि रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद कर घर जाने के कुछ समय बाद ही पड़ोसी दुकानदारों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे शेखर ने देखा कि दुकान में रखा लगभग 15 से 16 लाख रुपए का रेडीमेड कपड़ों का सामान जलकर खाक हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा

आग लगने से बगल में स्थित विनायक बुटीक की छत (फॉल सीलिंग) गिर गई, जिससे बुटीक संचालिका गरिमा शर्मा को भी लगभग दो से तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री’

दमकल अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ही आग भड़क चुकी थी, जिससे दुकान का अधिकांश सामान जल गया। आग लगने के पीछे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया जा रहा है। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

karki
inder