उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

अल्लीखॉ में अवैध आरा मशीन का भंडाफोड़, शीशम-सागौन की 59 नग लकड़ी बरामद

Spread the love

अल्लीखॉ में अवैध आरा मशीन का भंडाफोड़, शीशम-सागौन की 59 नग लकड़ी बरामद

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

अल्लीखॉ में अवैध आरा मशीन व लकड़ी भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, शीशम-सागौन के 59 नग बरामद

रामनगर/काशीपुर, 24 सितम्बर 2025।
अल्लीखॉ क्षेत्र में बुधवार को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध आरा मशीन और लकड़ी भंडारण का भंडाफोड़ किया। सुबह 11:20 बजे शुरू हुई इस छापेमारी का नेतृत्व उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर संदीप गिरी और उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन सुरक्षा दल किरन साह ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे से उत्तराखंड को मिली ऐतिहासिक सौगात, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले—विकास को मिली रफ्तार

छापे में मोहम्मद इस्लाम पुत्र हाजी जमीर अहमद, निवासी हजरतनगर, अल्लीखॉ के टाल में एक अवैध आरा मशीन संचालित पाई गई। इसके अतिरिक्त, हजरतनगर अल्लीखॉ, काशीपुर में अवैध भंडारण से 13 नग शीशम और 46 नग सागौन के प्रकाष्ठ विभिन्न नाप में बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन

बरामद लकड़ी और आरा मशीन को भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन) 2001 के तहत अपराध मानते हुए विभागीय अभिरक्षा में लेकर रामनगर कार्यशाला परिसर में सुरक्षित रखा गया। मौके पर फर्द भी तैयार की गई और तीनों प्रकरणों में विधिक कार्यवाही गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का असर: नैनीताल में बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार।