*वरिष्ठ नागरिकों की मदद में आगे — एसएसपी नैनीताल के दिशा-निर्देशन पर तल्लीताल पुलिस की संवेदनशील पहल*

*वरिष्ठ नागरिकों की मदद में आगे — एसएसपी नैनीताल के दिशा-निर्देशन पर तल्लीताल पुलिस की संवेदनशील पहल*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*वरिष्ठ नागरिक की मदद के लिए तल्लीताल पुलिस बनी सहारा, पहुँचाया अस्पताल*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे वरिष्ठ नागरिकों से शत-प्रतिशत संपर्क कर उनके जागरूकता एवं हर सम्भव सहयोग में तत्पर रहें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की मा. मुख्यमंत्री ने देवीधुरा को नगर पंचायत क्षेत्र बनाने की बात कही

इसी क्रम में थाना तल्लीताल को सूचना मिली कि श्रीमती सैची जोशी (उम्र 79 वर्ष), निवासी फॉरेस्ट लॉज, तल्लीताल गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं तथा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाना आवश्यक है। सूचना देने वाले उनके पुत्र ने बताया कि पारिवारिक परिस्थिति के चलते स्वयं व उनके पिताजी (जो स्पाइनल बीमारी से ग्रसित हैं) मदद करने में सक्षम नहीं हैं और आस-पड़ोस मे भी कोई नही रहता है।
सूचना पर तत्काल *डॉ. जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात* के दिशा-निर्देशन तथा *श्री सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी नैनीताल* द्वारा
थानाध्यक्ष तल्लीताल *श्री मनोज नयाल* को टीम मौके पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 सतीश उपाध्याय, का0 राजकुमार ने *त्वरित कार्यवाही करते हुए 108 एम्बुलेंस बुलवाई और स्टेचर की मदद से बुजुर्ग को सुरक्षित बी.डी. पांडे चिकित्सालय, मल्लीताल पहुँचाया।*

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

 

👉 पुलिस की यह पहल एक बार फिर सिद्ध करती है कि *उत्तराखण्ड पुलिस केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं बल्कि मानव सेवा में भी सदैव अग्रसर है।*

karki
inder